Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में हुआ हादसा, एरिया मैनेजर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का पैर...

Also Read

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर का पैर फिसल गया और ट्रैक पर गिरकर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।


जानकारी के मुताबिक, दुर्ग रेलवे स्टेशन पर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) रोज की तरह रायपुर जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी।

 

इसी दौरान पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पहुंची। एक्सप्रेस ट्रेन कुछ मिनट रुकने के बाद रवाना होने लगी। इसी बीच संदीप ने लोकल ट्रेन छोड़कर चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उनके हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसल गया। बैग कलाई तक खिसकने से उनका संतुलन बिगड़ गया।

इस तरह हुई मौत

वहीं, ट्रेन के गेट पर लगी रॉड पर उनकी पकड़ भी कमजोर पड़ गई। देखते ही देखते वे प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। ज्यादा खून बहने की वजह से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची टीम

घटना के तुरंत बाद स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।