दुर्ग, भिलाई. असल बात news. दुर्ग जिले में पुलिस थानों में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, तथा अब एफ आई आर को भी पेपरलेस करने को ...
दुर्ग, भिलाई.
असल बात news.
दुर्ग जिले में पुलिस थानों में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, तथा अब एफ आई आर को भी पेपरलेस करने को बढ़ावा दिया जा रहा है.यहां अब विवेचकों द्वारा ई-साइन के माध्यम से प्रथम सूचना पत्र (FIR) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।प्रार्थी के हस्ताक्षर की जगह ई-साइन लिया जाने लगा है.इनके सफलतापूर्वक प्रारंभ होने से दुर्ग, छत्तीसगढ़ का पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रणाली लागू करने वाला प्रथम जिला बन गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदाय E-Pen के माध्यम से थाना भिलाई नगर में प्रार्थी का आज प्रथम ई-साइन सफलतापूर्वक संपादित किया गया।डिजिटल तकनीक के उपयोग से एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, त्वरित एवं नागरिक-अनुकूल बन रही है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश के थानों को प्रदाय किए गए E-Pen के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर (E-Sign) प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन दुर्ग जिले में किया जा रहा है। वर्तमान में दुर्ग जिले के सभी विवेचक शत-प्रतिशत ई-साइन के माध्यम से प्रथम सूचना पत्र (FIR) की प्रक्रिया संपादित कर रहे हैं।
इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में प्रार्थी का ई-साइन भी सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इसके साथ ही दुर्ग, छत्तीसगढ़ का प्रथम जिला बन गया है जहाँ विवेचक एवं प्रार्थी दोनों के डिजिटल हस्ताक्षर (E-Sign) के माध्यम से पूर्णतः डिजिटल एफआईआर प्रक्रिया लागू कर दी गई है।
यह व्यवस्था एफआईआर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित, समयबद्ध एवं पेपरलेस बनाने के साथ-साथ डिजिटल अभिलेखों के प्रभावी संधारण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पहल नागरिकों को आधुनिक, तकनीक-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


