Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्कूल में कथित तौर पर नशे में पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, जांच की मांग

  सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल म...

Also Read

 सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला से एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि स्कूल में शिक्षक के शराब के नशे में होने की सूचना मिलने पर सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में अपनी हाजिरी लगाने के लिए मोबाइल लोकेशन तलाशते नजर आए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक की इस स्थिति के कारण स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

 


मामले को लेकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का पंचनामा तैयार किया और इसकी शिकायत विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से की है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।