Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शिक्षकों की पदस्थापना नहीं होने से छात्रों का विरोध जारी, स्कूल में छठे दिन भी ताला

  पिथौरा। महासमुंद जिले में जम्हारी हाईस्कूल के बच्चे पिछले 6 दिनों से स्कूल में ताला जड़कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। स्कूल में शिक्षकों की ...

Also Read

 पिथौरा। महासमुंद जिले में जम्हारी हाईस्कूल के बच्चे पिछले 6 दिनों से स्कूल में ताला जड़कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना की मांग को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।




दरअसल, सरायपाली ब्लॉक के जम्हारी हाईस्कूल में कुल दर्ज संख्या 150 है। वही अगर पढ़ाने वाले शिक्षक की बात करें तो केवल 3 टिचर ही बच्चों को पढ़ाते हैं। उक्त स्कूल में एक बाबू , 3 लेक्चर और एक प्रयोग शाला टीचर है। 3 लेक्चर में एक प्रभारी प्रिंसपल का दायित्व निभा रहे हैं।

इतना ही नहीं अनेक विषयों में शिक्षकों का पद खाली है। शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्षों से शिक्षकों का पद रिक्त होने के बाद भी शिक्षा विभाग शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर गंभीर नहीं है। इसी को लेकर 9 जुलाई से बच्चे और पालक स्कूल के बाहर ताला जड़कर हड़ताल कर रहे हैं।