कवर्धा,असल बात कवर्धा, छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली राजकीय तितली के चयन के लिए जनमत संग्रह आयोजित किया जा रहा है...
कवर्धा,असल बात
कवर्धा, छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली राजकीय तितली के चयन के लिए जनमत संग्रह आयोजित किया जा रहा है। इस जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत प्रदेशवासियों से तीन चयनित तितलियों में से अपनी पसंदीदा तितली को वोट देने की अपील की गई है।
कबीरधाम जिले का गौरव भोरमदेव अभ्यारण्य अपनी समृद्ध वन संपदा एवं जैव विविधता के लिए प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली आकर्षक तितली ऑरेंज ओकलीफ जिले की प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान कर इसे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली बनाने में अपना योगदान दें।
वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि ऑरेंज ओकलीफ केवल एक सुंदर तितली ही नहीं, बल्कि भोरमदेव अभ्यारण्य की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जनमत संग्रह में भाग लेकर ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान करें तथा इस अभियान को अपने परिवार, मित्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से साझा करें, ताकि भोरमदेव अभ्यारण्य की यह विशिष्ट तितली छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली बनने का गौरव प्राप्त कर सके।
जनमत संग्रह में शामिल हैं तीन तितलियां
वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने बताया कि जनमत संग्रह में तीन तितलियां शामिल हैं। जिसमे ऑरेंज ओकलीफ, कॉमन बैंडेड पीकॉक, स्पॉट स्वॉर्डटेल शामिल है। वोट करने के लिए https://forms.gle/7Mqa1kBLx4dnFA6b7 लिंक है।
असल बात,न्यूज


"
"
" alt="" />
" alt="" />


