कोंडागांव, असल बात News 29 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चंद्रा सर जिला कोंडागांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री क...
कोंडागांव,
असल बात News
29 जुलाई 2026
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चंद्रा सर जिला कोंडागांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा सर तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)केशकाल श्री अरुण नेताम सर के मार्गदर्शन में थाना केशकाल पुलिस द्वारा आज स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय, केशकाल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल ने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाने, तीन सवारी न बैठाने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।
विशेष रूप से ऐसे विद्यार्थियों को समझाइश दी गई जो स्कूटी अथवा मोटरसाइकिल से विद्यालय आते हैं। उन्हें बताया गया कि नाबालिग द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों तक भी मोबाइल संदेश के माध्यम से अपील प्रेषित की गई कि वे अपने बच्चों को बिना वैध लाइसेंस दोपहिया वाहन न चलाने दें तथा हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए प्रेरित करें।
थाना केशकाल पुलिस द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


