कोंडागांव, असल बात News 9 जुलाई 2026 राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहा...
कोंडागांव,
असल बात News
9 जुलाई 2026
राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में गरिमा महिला संकुल संगठन दहिकोंगा की अध्यक्ष हंगरी की कौशिल्या दीदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। वहीं कोंडागांव जिले की सरिता दीदी एवं सुखनतिन नेताम दीदी ने मुख्यमंत्री तथा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मंच साझा कर जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर ग्राम करनपुर के तिरंगा स्व-सहायता समूह की सुमित्रा दीदी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य, संभाग, जिला एवं विकासखंड स्तर पर किया गया। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले के 20 संकुल स्तरीय संगठनों तथा सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया, जिससे उन्होंने कार्यक्रम का लाभ उठाया और शासन की विभिन्न पहल की जानकारी प्राप्त की। बिहान के जिला मिशन प्रबंधक श्री विनय सिंह के नेतृत्व में समूह की दीदीयों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


