Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सूर्या मॉल के समीप से चोरी एक्टिवा बरामद,आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग,भिलाई . असल बात news.   सूर्या मॉल के समीप से 5 दिन पहले  चोरी एक्टिवा पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है और आरोपी को गिरफ...

Also Read


दुर्ग,भिलाई .

असल बात news.  

सूर्या मॉल के समीप से 5 दिन पहले  चोरी एक्टिवा पुलिस ने बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उल्लेखनीय है कि इस स्थल से वाहनों के चोरी की घटना लगातार बढ़ती जा रही है.

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  प्रार्थी जीतू साहू, निवासी कृष्णा नगर वार्ड क्रमांक 04, सुपेला, भिलाई के द्वारा थाना सुपेला अंतर्गत पुलिस चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह 18 जुलाई को अपनी एक्टिवा क्रमांक CG 07 LW 6256 से सूर्या मॉल, जुनवानी स्थित वचन डेयरी दूध लेने गया था। वाहन को दुकान के सामने खड़ा कर अंदर जाने के पश्चात वापस लौटने पर उसकी एक्टिवा अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही योगेश निषाद उर्फ बाऊ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक CG 07 LW 6256 कीमत लगभग ₹25,000/- बरामद कर विधिवत जप्त की गई। 

उक्त कार्रवाई में पुलिस चौकी स्मृतिनगर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। प्रकरण की त्वरित विवेचना एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सहित विवेचना एवं पेट्रोलिंग स्टाफ का विशेष योगदान रहा।