कोण्डागांव, असल बात News 29 जुलाई 2026 जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभा...
कोण्डागांव,
असल बात News
29 जुलाई 2026
जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि लगातार वर्षा के कारण जिले के कई नदी-नाले उफान पर हैं। ऐसे में अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी स्थिति में जलमग्न पुल, रपटा अथवा उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें।
मानसून के दौरान बाढ़, अतिवृष्टि एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित सहायता और त्वरित सूचना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कार्यालय कोण्डागांव के कक्ष क्रमांक-38 में मानसून अवधि तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07786-242768 है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि बाढ़ या अतिवृष्टि से संबंधित किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जन-धन की हानि, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य आवश्यक सहायता के लिए तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। साथ ही मौसम संबंधी चेतावनियों तथा प्रशासन द्वारा जारी सूचनाओं का पा
लन करें।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


