कोण्डागांव, असल बात News 28 जुलाई 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन...
कोण्डागांव,
असल बात News
28 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम कोकोड़ी निवासी श्रीमती हेमिन बाई ने महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम करण्डी निवासी श्री रैसिंग मण्डावी ने वन अधिकार पट्टे की मांग की। ग्राम नेवता निवासी श्री हरिलाल मरकाम और श्री प्रभुराम मरकाम ने खसरा संसोधन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त जनदर्शन में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, वनाधिकार पट्टे की मांग, आवागमन की सुविधा सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


