Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

  आरंग। ग्राम पारागांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महानदी के किनारे एक महिला का शव बरामद मिला है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशा...

Also Read

 आरंग। ग्राम पारागांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महानदी के किनारे एक महिला का शव बरामद मिला है। उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे शुरुआती जांच में बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।




पढ़िए पूरी खबर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान पारागांव निवासी रुक्मणी सोनवानी (उम्र 36 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रुक्मणी के पति की मौत पहले ही हो चुकी थी। महानदी किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।



पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया है। सूत्रों के मुताबिक, शव के पास से पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जो कातिल तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकते हैं। मृतिका के शरीर पर मौजूद चोट के निशान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट या संघर्ष हुआ था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का सटीक खुलासा

आरंग पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का सटीक खुलासा हो पाएगा।


जांच में जुटी आरंग पुलिस

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। मृतिका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिरी बार रुक्मणी को किसके साथ देखा गया था या उसकी किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।