Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ग्राम बम्हनी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, गणवेश, सरस्वती साइकिल एवं व्हीलचेयर का किया वितरण

कोण्डागांव,  असल बात News 09 जुलाई 2026 विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

09 जुलाई 2026

विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक ’’सुश्री लता उसेंडी’’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


अपने संबोधन में विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन ही भविष्य की मजबूत नींव रखता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।  इस अवसर पर उन्होंने 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।


नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल ने कहा कि राज्य शासन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है। शाला प्रवेश उत्सव जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है।


जिला पंचायत सदस्य श्री नन्दलाल राठौर ने अभिभावकों से बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल योजना एवं अन्य छात्र हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।


जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र सिंह ठाकुर ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश प्रदान किए गए। साथ ही कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया तथा तीन दिव्यांग विद्यार्थियों को ’’व्हीलचेयर’’ प्रदान कर उन्हें सुगम एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में सहयोग उपलब्ध कराया गया।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई प्रेम सिंह नाग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, खंड शिक्षा अधिकारी श्री जगमोहन भोयर, जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उत्तम महोबिया सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।