Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन पर दिया जोर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की

कोण्डागांव,  असल बात News 13 जुलाई 2026 कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के ...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

13 जुलाई 2026

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।


बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, डिजिटल हस्ताक्षर, अधिकार अभिलेख वितरण सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कर उन्हें योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने फील्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर कार्य में तेजी लाने और कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम श्री अजय उरांव, संयुक्त कलेक्टर श्री वहीदुर्रहमान, एसडीएम केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।