Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रेलवे टिकट की दलाली करते आरोपी पकड़ा गया, दुर्ग का प्रकरण

  दुर्ग  .  असल बात news.   रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स आर पी एफ के द्वारा रेलवे स्टेशन पर टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही ह...

Also Read

 दुर्ग  .

 असल बात news.  

रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स आर पी एफ के द्वारा रेलवे स्टेशन पर टिकट की दलाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में एक टिकट दलाल को पकड़ा गया है ।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार महा निरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बिलासपुर  और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर  के द्वारा टिकट दलाली के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था।

इसी क्रम मे आरपीएफ थाना प्रभारी दुर्ग संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में सहायक उपनिरीक्षक डी के सिंह व स्टाफ द्वारा रिजर्वेशन काउंटर पर नज़र रखी जा रही थी।

 वही 29 जुलाई को चेक करने पर एक बाहरी व्यक्ति के पास से 02 नग रेलवे आरक्षित काउंटर टिकट, रिजर्वेशन फॉर्म मिला तथा मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप पर  ग्राहकों का टिकट बनाने संबंधित विवरण व काउंटर टिकट की छाया प्रति मिला l 

कड़ाई से ⁠पूछताछ में आरोपी द्वारा स्वीकार किया कि उसके द्वारा जरूरतमंद के लिए काउंटर टिकट की मांग करने पर चोरी छुपे विभिन्न काउंटर से साधारण व तत्काल टिकट बनाता है जिसके एवज में अतिरिकत कमिशन लेना स्वीकार किया l

जप्तसुदा दो लाईव टिकट का मूल्य 2990 है, टिकट को ब्लॉक करने हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर से पत्राचार किया गया है l

आरोपी शकील खान पिता समीउल्ला खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक-10, शंकर नगर, इंदिरा चौक के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छ.ग.)के विरुद्ध रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग में अपराध क्रमांक 2751/26, दिनांक 29.07.2026, धारा 143 रेलवे अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

*आरपीएफ दुर्ग द्वारा रेलवे टिकट दलालो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है ।*