रायपुर,असल बात छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़" का नाम पुनर्स्थापित किए ज...
रायपुर,असल बात
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़" का नाम पुनर्स्थापित किए जाने पर शासन के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन)
सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
छत्तीसगढ़ शासन,
मंत्रालय, महानदी भवन,
नवा रायपुर (अटल नगर), छत्तीसगढ़।
विषय : "सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़" नाम पुनर्स्थापित किए जाने पर हार्दिक धन्यवाद एवं आभार
महोदय,
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की ओर से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश के माध्यम से "सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़" नाम पुनर्स्थापित किए जाने के ऐतिहासिक एवं स्वागतयोग्य निर्णय पर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति हम अपनी हार्दिक प्रसन्नता, अभिनंदन एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
*विदित है कि, यह संस्थान वर्षों तक "सेठ किरोड़ीमल गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, रायगढ़" के नाम से प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र रहा। संस्थान के उन्नयन के उपरांत इसका नाम परिवर्तित कर "गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़" कर दिया गया, जिससे प्रदेश के महान उद्योगपति, शिक्षाप्रेमी एवं समाजसेवी सेठ किरोड़ीमल जी का गौरवशाली नाम संस्थान से पृथक हो गया था। इससे समाज एवं प्रदेशवासियों में स्वाभाविक रूप से गहरी भावनात्मक पीड़ा एवं निराशा उत्पन्न हुई।*
यह अत्यंत हर्ष एवं संतोष का विषय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस स्थिति का संवेदनशीलतापूर्वक संज्ञान लिया तथा संस्थान के नाम में पुनः "सेठ किरोड़ीमल" को सम्मिलित कर "सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायगढ़" नाम प्रदान किया। यह निर्णय केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, शिक्षा-जगत में अमूल्य योगदान देने वाले महापुरुषों के सम्मान तथा सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायी उदाहरण है।
सेठ किरोड़ीमल जी का शिक्षा, उद्योग, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में दिया गया योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके नाम की पुनर्प्रतिष्ठा कर छत्तीसगढ़ शासन ने न केवल अग्रवाल समाज, बल्कि समस्त प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन इस दूरदर्शी, संवेदनशील एवं ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी, माननीय मंत्री (कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग), विभागीय अधिकारियों तथा संपूर्ण छत्तीसगढ़ शासन के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ शासन भविष्य में भी प्रदेश के महापुरुषों एवं समाजनिर्माताओं के योगदान को इसी प्रकार सम्मानित एवं संरक्षित करने की गौरवशाली परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
पुनः इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु हार्दिक धन्यवाद, साधुवाद एवं शुभकामनाएँ।
सादर,
(डॉ. अशोक अग्रवाल)
प्रांतीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन (सम्मेलन)
(संजय अग्रवाल)
प्रांतीय महामंत्री
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ( सम्मेलन)
असल बात,रायपुर


"
"
" alt="" />
" alt="" />


