Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव,  असल बात News 24 जुलाई 2026 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित य...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

24 जुलाई 2026

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए बैंक प्रवर्तित योजना एवं प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (च्ड ।श्र।ल्) के तहत ऋण एवं अनुदान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


योजना के तहत बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण राशि (न्यूनतम 1 लाख रुपये) पर 50 हजार रुपये अथवा ऋण राशि का 50 प्रतिशत, जो भी कम हो, अनुदान के रूप में प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों एवं स्व-सहायता समूहों को दिया जाएगा। प्रत्येक सदस्य को 50 हजार रुपये तक की अनुदान राशि से लाभान्वित किया जाएगा।


योजना के तहत ऋण लेने के इच्छुक आवेदक जिला कार्यालय कलेक्टर प्रथम तल, कक्ष क्रमांक-80, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, कोण्डागांव से निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।


आवेदन के साथ आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड/मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है।


ऋण आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।