कोंडागांव, असल बात News 31 जुलाई 2026 वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल...
कोंडागांव,
असल बात News
31 जुलाई 2026
वर्षा एवं संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं ग्राम के वरिष्ठ ग्रामीणों की बैठक लेकर बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़, अतिवृष्टि अथवा किसी भी आपदा की सूचना तत्काल उपलब्ध कराएं तथा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हर समय तैयार रहें।
वनमण्डलाधिकारी ने बैठक में विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान फूल झाड़ू रोपण, हितग्राहियों की निजी भूमि पर ग्राफ्टेड कटहल रोपण तथा क्लस्टर बकरी पालन जैसी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने निर्धारित मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने तथा बाढ़ अथवा अन्य प्राकृतिक आपदा से संबंधित किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल अपने निर्धारित मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



"
"
" alt="" />
" alt="" />


