भिलाई . असल बात news. औद्योगिक क्षेत्र भिलाई दुर्ग में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर बढ़ता जा रहा है.नई फसल की बुवाई का दिन आने क...
भिलाई .
असल बात news.
औद्योगिक क्षेत्र भिलाई दुर्ग में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर बढ़ता जा रहा है.नई फसल की बुवाई का दिन आने के साथ लोग अपने इष्ट देव के ध्यान के साथ क्षेत्र के खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-पाठ कर रहे हैं. यहां महेश्वर मंदिर प्रगति नगर रिसाली भिलाई में प्रतिदिन भव्य पूजा पाठ का आयोजन किया जा रहा है.सांसद धर्म पत्नी श्रीमती रजनी विजय बघेल भी विगत दिवस इस कार्यक्रम में शामिल हुई तथा पूजा अर्चना की.उन्होंने सेवा-भाव से यहां मंदिर समिति को भजन कीर्तन इत्यादि के लिए वाद्य यंत्र भी प्रदान किया है.
यह विदित है कि प्रगति नगर के महेश्वर मंदिर की प्रतिष्ठा दिनोंदिन बढ़ती जा रही है.यहां निरंतर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है.पूजा पाठ में सांसद विजय बघेल के निज सचिव लिलेश देशमुख,विपिन चंद्राकर सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए
मंदिर समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष उर्मिला देशमुख,सचिव बबली त्रिपाठी कोषाध्यक्ष पुष्पा साहू, सलाहकार शशि तिवारी सदस्य गण, संध्या साहू सुनीता भगवंतिन, बसेना बैस इत्यादि की धार्मिक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका रही है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


