Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जयदीप जय वर्मा का पार्थिव शरीर घर लाया गया, सांसद विजय बघेल,महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित परिजनों और समाज के हजारों लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

   भिलाई,दुर्ग  . असल बात news.   युवा जयदीप जय वर्मा  की अकस्मात मृत्यु से पूरा परिवार और समाज स्तब्ध है.स्व.जय का पार्थिव शरीर आज दोपहर मे...

Also Read

 
















 भिलाई,दुर्ग  .

असल बात news.  

युवा जयदीप जय वर्मा  की अकस्मात मृत्यु से पूरा परिवार और समाज स्तब्ध है.स्व.जय का पार्थिव शरीर आज दोपहर में घर लाया गया. सांसद विजय बघेल, महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित हजारों लोगों ने निवास पहुंचकर जय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की..



लगभग 47 वर्षीय जयदीप की कल अकस्मात मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि वह हांगकांग में रहने वाली अपनी बहन के पासपोर्ट से संबंधित कार्य  के लिए स्थानीय कोतवाली पुलिस थाने गए थे. वही मोटरसाइकिल खड़ी करते समय उन्हें अटैक आ गया और वह गिर पड़े. पुलिस विभाग के लोगों के द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उनके पिता श्री अवधराम वर्मा कल्याण महाविद्यालय भिलाई में प्रोफेसर थे. जगदीप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.