Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हम रहे या ना रहे, आज के बच्चे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देखे गए विकसित भारत के स्वप्न को साकार होते देखेंगे, और उस खुशी के समय में खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे - सांसद विजय बघेल, बेरला में बेमेतरा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समारोह

    बेमेतरा,दुर्ग . असल बात news.   बेमेतरा जिले का जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव यहां के बेरला क्षेत्र में आयोजित था जिसमें सैकड़ो की संख्या...

Also Read







 

 बेमेतरा,दुर्ग .

असल बात news.  

बेमेतरा जिले का जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव यहां के बेरला क्षेत्र में आयोजित था जिसमें सैकड़ो की संख्या में नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे और पूरे कार्यक्रम में बहुत उत्साह,उमंग का वातावरण नजर आ रहा था.इस दौरान सांसद विजय बघेल भावुक नजर आए.उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ये नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य हैं.हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2043 तक भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है.उस समय तक हम रहेंगे कि नहीं. लेकिन ये बच्चे रहेंगे.वे देखेंगे कि भारत राष्ट्रीय विकसित राष्ट्र बन गया है.ये देखेंगे कि हमने जो सपना देखा है वह साकार हो रहा है.प्रधानमंत्री जी जो चिंतन करते हैं,जो वादा करते हैं, दुनिया में भारत देश के अग्रणीय विकसित राष्ट्र बनने का जो सपना देखते हैं वह पूरा होता है.उन्होंने बच्चों को भी आह्वान किया कि वे पढ़ाई करने में कड़ी मेहनत करें. और भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने में जो संभव हो सकता है वह सहयोग करें. राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना न्यौता भोज के अंतर्गत यह कार्यक्रम आगे था जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री अरुण साव बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू,साजा विधायक श्री ईश्वर साहू भी शामिल हुए.