भिलाई, दुर्ग . असल बात news. छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि 4 से 13 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम शहर में आयोजित ...
भिलाई, दुर्ग .
असल बात news.
छत्तीसगढ़ के लिए बहुत ही गौरव का विषय है कि 4 से 13 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम शहर में आयोजित होने वाली एशिया–पैसिफिक–अफ्रीका अंतरराष्ट्रीय (महिला एवं पुरुष) पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पावरलिफ्टिंग इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ के 4 पावरलिफ्टर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
भारतीय टीम के 17 सदस्यीय टीम में शामिल खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जयदीप साहू (भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी), अमान शुक्ला (भिलाई इस्पात संयंत्र के नॉन वार्ड खिलाड़ी), प्रियांक मिश्रा (बिलासपुर जिला) तथा कोच के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विक्रम, गुंडाधुर एवं वीर हनुमान सिंह खेल सम्मान से सम्मानित भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्मिक श्री कृष्णा साहू का चयन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जयदीप साहू, प्रियांक मिश्रा एवं अमान शुक्ला पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश की धरती पर अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जबकि कृष्णा साहू खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक के रूप में अपना 33वाँ अंतरराष्ट्रीय दायित्व निभाएंगे।
भारतीय टीम के कोच कृष्णा साहू ने बताया कि पॉवर जिम, सेक्टर-6, भिलाई में खिलाड़ियों को अत्यंत कठिन एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ियों की वर्तमान तैयारी और प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
भारतीय दल के चयन पर छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा सहित मुख्य संरक्षक जी. सुरेश (बाबे), संरक्षक इंद्रजीत सिंह, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजेन्द्र प्रसाद, श्री वीरेंद्र सत्पथी, बी.एल. चंदवानी, संतोष देवांगन, एवन जैन, संतोषी माझी, राजीव पांडे (गुंडाधुर अवार्डी), राजेंद्र सिंह यादव, तुलसी सोनी, त्रिलोक सिंह, नामदेव साहू, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. सी.एस. कुरुप, ए.के. चौधरी, ए नागभूषण, अशोक पिल्ले, रघु कुमार, विक्रमजीत सिंह, प्रशांत मिश्रा, महेश पटेल, बी.एम. ठाकुर, विजय तातोड़े, सूरिंदर सूरी, राज वासनिक, जे. भुवनेश्वर राव, ब्लेसन बॉस्को, आसिफ अली खान, सी. दुर्योधन, नस्कर टंडन, पीयूष टंडन, अभिषेक टंडन, रंजीत तंडी, पिंटू साहू, सागर गुप्ता, रामचंद्र साहू, सहित अनेक पावरलिफ्टरों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की है।
उपरोक खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक श्री कृष्णा साहू को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य मंत्री राकेश पांडेय, सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, प्रेम प्रकाश पांडेय, मनीष पांडेय, श्री पुरुषोत्तम देवांगन, चिन्ना केशवलु, लक्ष्मीपति राजू, विधायक देवेंद्र यादव तथा महापौर नीरज पाल, रश्मि सिंह, तुलसी साहू, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।
भारतीय दल 4 जुलाई 2026 को मुंबई से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगा। इस दल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के कुल 12 खिलाड़ी शामिल रहेंगे। प्रतियोगिता में भारतीय टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है तथा पूरे प्रदेश की निगाहें अपने खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं।





"
"
" alt="" />
" alt="" />


