Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धमकी देकर युवती से दुष्कर्म… शिक्षिका से 76,500 रुपये की साइबर ठगी… ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

  बिलासपुर. बिलासपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि मकान मालिक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती क...

Also Read

 बिलासपुर. बिलासपुर में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि मकान मालिक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का लंबे समय तक यौन शोषण किया. पीड़िता पहले आरोपी के मकान में किराए से रहती थी. इसी दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

बिलासपुर. बिलासपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां ठग ने एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो वायरल करने और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की धमकी देकर 76,500 रुपये ठग लिए. आरोप है कि ठग ने शिक्षिका पर अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाकर डराया, जिसके बाद घबराई शिक्षिका ने किस्तों में ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कर दी. ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद 28,993 रुपये की राशि होल्ड कर दी गई. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.




ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

कोरबा. तिलकेजा के आमापाली में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक ऑटो पार्टस की दुकान से धुएं के साथ आग की लपटें निकलते दिखी. इस आग ने देखते ही देखते पूरे दुकान को चपेट में ले लिया. संचालक ने परिजन और बस्तीवासियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया, तब तक रिपेयरिंग के लिए आए 4 बाइक, दो स्कूटी व दो साइकिल सहित अन्य सामान जलकर खाक हो चुके थे. मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है.

बताया जा रहा है कि उरगा थानांतर्गत ग्राम तिलकेजा के आमापाली में सुनील कुमार देवांगन निवास करता है. वह देवांगन ऑटो पार्टस नामक प्रतिष्ठान का संचालन करता है. प्रतिदिन की तरह गुरूवार की रात संचालक दुकान बंद कर चला गया. उसे रात करीब 10.30 बजे दुकान के आंगन से धुएं के साथ आग की लपटें निकलते दिखी. वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो आंगन में खड़ी बाइक धू धू कर जल रहे थे. वे कुछ करते, इससे पहले आग ने भीषण रूप ले लिया. यह आग दुकान के भीतर तक जा पहुंची. संचालक ने परिजन और बस्तीवासियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. वे बोरवेल्स से पाइप और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाते रहे. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन दुकान को जलने से नही बचाया जा सका. आग की चपेट में आने से रिपेयरिंग के लिए आऐ 4 बाइक, 2 स्कूटी व 2 साइकिल के अलावा भीतर रखे कीमती सामान जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना संचालक ने थाना पहुंचकर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान कोई भी सुराग नही मिला, जिससे आग लगने की वजह स्पष्ट हो. बहरहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है.

नहर पुल की टूटी रेलिंग

जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय जांजगीर से बलौदा पहुंच मार्ग जिले के सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है. इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की दिन-रात आवाजाही लगी रहती है. इस मार्ग पर चलने वाले लोग नैला फाटक की परेशानी से जूझने के बाद जर्जर सड़क और रास्ते के पुलों की टूटी रेलिंग के कारण खतरनाक सफर करने मजबूर हैं. ग्राम सिवनी के नहर में बने पुल की रेलिंग सालों से टूटी हुई है, जिसकी मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है. जांजगीर से बलौदा मार्ग जिले के सबसे व्यस्त मार्ग में से एक है और इस मार्ग की हालत अत्यंत दयनीय है.