Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में 72 पाव देशी प्लेन शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा,असल बात नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अम...

Also Read

कवर्धा,असल बात







नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम मे अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री आशीष शुक्ला के पर्यंवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली श्री योगेश कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई 2026 को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 72 पाव देशी प्लेन शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना मिलने पर केवटपारा क्षेत्र में दबिश दी। आरोपी सवना बाई निषाद (50 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16, केवटपारा, कवर्धा के घर की वैधानिक तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की बाल्टी में रखी 37 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2,960 आंकी गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 298/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।


इसी क्रम मे कवर्धा शहर के रेवाबंद तालाब के समीप निवासी रमेश कडरा (42 वर्ष) के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बाल्टी में रखी 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2,800 है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 299/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

असल बात,न्यूज