Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धमतरी में नशे के नेटवर्क पर सख्ती, 6 माह में 59 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त

  धमतरी। धमतरी पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ इस साल छह महीनों (जनवरी-जून) में रिकॉर्ड स्तर पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के...

Also Read

 धमतरी। धमतरी पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ इस साल छह महीनों (जनवरी-जून) में रिकॉर्ड स्तर पर कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 29 मामलों में 59 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान करीब 980 किलोग्राम गांजा और 72.9 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए 8 कार, 1 पिकअप और 11 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। इस तरह से पुलिस ने वाहनों सहित कुल 5 करोड़ 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।




पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर रोक लगाने के लिए ओडिशा और कोंडागांव की सीमा से लगे बोरई, कुंदई और विश्रामपुरी ट्राई-जंक्शन क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित कर सघन वाहन जांच और निगरानी की जा रही है। एसपी स्वयं भी इन चेक पोस्टों का निरीक्षण कर अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

जनवरी से जून 2026 के बीच गांजा तस्करी से जुड़े 23 मामलों में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लगभग 980 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त 6 कार, 1 पिकअप और 8 मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 51 लाख रुपये है।

हेरोइन तस्करी पर भी शिकंजा

हेरोइन (चिट्टा) के खिलाफ दर्ज 6 मामलों में 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने 72.9 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 12.74 लाख रुपये है। साथ ही 2 कार और 3 मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं, जिनकी कीमत करीब 8.60 लाख रुपये है।

रिकॉर्ड स्तर की कार्रवाई

धमतरी पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 के पहले छह महीनों की तुलना में 2026 के पहले छह माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पहली बार जिले में SAFEMA के तहत कार्रवाई करते हुए दो मामलों में तस्करों की करीब 36 लाख रुपये की संपत्ति भी राजसात की है।

‘ऑपरेशन निश्चय’ के सकारात्मक परिणाम

पुलिस का कहना है कि जिले में नशा मुक्त समाज के निर्माण और तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अब तक इस अभियान के चार चरण पूरे किए जा चुके हैं। अभियान के दौरान अवैध गांजा और शराब के खिलाफ कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के मामलों में गिरफ्तारी, वारंट तामील, जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ तथा गुंडा-बदमाशों की परेड कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी गई है।