Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले में अब तक 557.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

कोण्डागांव,  असल बात News 31 जुलाई 2026 जिले में मानसून के दौरान वर्षा का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में औसतन 9.8 मिमी वर्षा दर्ज की ...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

31 जुलाई 2026

जिले में मानसून के दौरान वर्षा का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जिले में औसतन 9.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं 1 जून 2026 से अब तक जिले में कुल 557.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।


भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सर्वाधिक 24.9 मिमी वर्षा फरसगांव तहसील में दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त धनोरा में 8.9 मिमी, मर्दापाल में 8.7 मिमी, कोण्डागांव में 8.4 मिमी, माकड़ी में 7.4 मिमी, बड़ेराजपुर में 6.6 मिमी तथा केशकाल में 3.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।


1 जून से अब तक की स्थिति में धनोरा तहसील में सर्वाधिक 671.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं मर्दापाल में 572.7 मिमी, केशकाल में 554.7 मिमी, फरसगांव में 545.9 मिमी, माकड़ी में 545.2 मिमी, कोण्डागांव में 516.5 मिमी तथा बड़ेराजपुर में 494.3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।


जिला प्रशासन द्वारा वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से अपील की गई है कि लगातार वर्षा के दौरान नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।