Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बड़े बेन्दरी में 36.01 लाख के स्वास्थ्य व सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन-लोकार्पण

कोण्डागांव, असल बात News  28 जुलाई 2026 विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़े बेन्दरी में सोमवार को 36.01 लाख रुपये की लागत के दो महत्वपूर...

Also Read




कोण्डागांव,

असल बात News

 28 जुलाई 2026

विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बड़े बेन्दरी में सोमवार को 36.01 लाख रुपये की लागत के दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने 28.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन तथा 7.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण से बड़े बेन्दरी सहित आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वहीं, सांस्कृतिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बड़े बेन्दरी सहित आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों का विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती फागेश्वरी, श्री प्रेम सिंह नाग, श्री सुरेश कुमार देवांगन, श्री सुरेश देवांगन, श्री बालसिंह बघेल एवं श्री संतोष पात्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।