कोंडागांव, असल बात News 24 जुलाई 2026 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि डोमेन्...
कोंडागांव,
असल बात News
24 जुलाई 2026
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि डोमेन्द्र कोर्राम ने पीड़िता को मैं तुम्हे प्यार करता हूॅ, कहकर बहला फुसलाकर घुमाने ले जाउंगा कहकर नाबालिग जानते हुये भी जबरदस्ती पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध कमांक 197/2026 धारा 64, 64(2), (एम), 65(1) बीएनएस पाॅक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चन्द्रा (भा0पु0से0) से निर्देश प्राप्त हुआ कि प्रकरण के फरार आरोपी की शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी की जावे। अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कपील चन्द्रा एवं एसडीओपी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना कोण्डागांव एवं सायबर सेल की सयुंक्त टीम गठित किया गया है।
प्रकरण के आरोपी घटना कारित कर लंबे समय से फरार था। जिसकी सायबर सेल एवं थाना की टीम के साथ लगातार पता तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी को ग्राम कोंगेरा के आसपास देखा गया है जिस पर तत्काल टीम रवाना कर पुरे गांव में खोजबीन किया गया, ग्रामीणों से पूछताछ दौरान उनके द्वारा बताया गया कि आरोपी गांव के जंगल पहाड़ की ओर गया है तब ग्राम कोंगेरा के पहाड़ को घेरा बंदी किया गया, आरोपी पहाड़ के उपर पत्थर के नीचे लुक छिप रहा था भागने के फिराक में था। जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर जुर्म करना कबुल करने दिनांक 23.07.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाॅ से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरी. राज कुमार कोमरा, म.प्र.आर. रेवती नेताम, सायबर सेल से प्र.आर. अजय बघेल, आर. बीजू राम यादव, बीरजू सोरी का विशेष योगदान रहा है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


