Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 24.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

कवर्धा,असल बात कवर्धा, उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अ...

Also Read

कवर्धा,असल बात





कवर्धा, उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मां द्वारा कवर्धा विधानसभा के अलग-अलग ग्रामों में निर्माण कार्यांे के लिए 24 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी कवर्धा और पिपरिया, जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की अनुशंसा से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीमागोंदी में कांक्रीटीकरण के लिए 1 लाख रूपए, ग्राम सोनपुर में सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य महामाया मंदिर पास के लिए 2 लाख 50 हजार, ग्राम छिरहा में मुरूम सड़क निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम सुखाताल के स्कूल के पास सड़क निर्माण कार्य के लिए 50 हजार रूपए, कवर्धा शहर के वार्ड 10 दुर्गा मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए 3 लाख 50 हजार रूपए, आनंद विहार काॅलोनी में मंच निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, मुख्यमार्ग से डाकोर मिश्रा तक सीसी रोड़ निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, नगर पंचायत पिपरिया के वार्ड 15 ठाकुर देव वार्ड में पेयजल व्यवस्था के लिए 6 लाख रूपए और ग्राम पंचायत नेउरगांवखुर्द में सामुदायिक भवन मरम्मत के लिए 1 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

असल बात,न्यूज