Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वैशाली नगर में युवती की हत्या आरोपी दो शर्ट तथा पैंट के अंदर बरमूडा पहन क़र पहुंचा था,आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद

▪️ एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई ▪️ *प्रकरण में धारा...

Also Read

▪️ एकतरफा प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई

▪️ *प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस के साथ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया

भिलाई, दुर्ग.

असल बात news.  

वैशालीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिन पहले एक कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली युवती जिसे अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया के प्रकरण में आरोपी को पकड़ लिया गया है. बताया जा रहा है कि युवती के द्वारा बातचीत करने से इनकार कर देने पर आरोपी ने साजिशपूर्वक युवती की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया है कि आरोपी घटना के साक्षयों को नष्ट करने का भी प्रयास किया है. आरोपी के निशान दही पर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया है

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका की रूममेट द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई कि मृतिका खुशी साहू अपने किराये के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी है। उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया। सूचना पर थाना वैशाली नगर में धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। आरोपी लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपी मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। मृतिका द्वारा उससे बातचीत करने से इंकार किए जाने पर उसने पूर्व नियोजित योजना बनाकर रायपुर से भिलाई पहुंचकर अपने साथ धारदार हथियार लाया। पहचान एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने दो शर्ट तथा पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में विवाद होने पर आरोपी ने मृतिका का गला दबाया तथा धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पहने हुए कपड़े एवं जूते नदी में फेंककर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया।

जप्त सामग्री 

1. घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार।

2. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल।

उक्त कार्यवाही में थाना वैशाली नगर पुलिस एवं एसीसीयू (ACCU) टीम की भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी विवेचना कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।