Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,स्कूल शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम,27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त,जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी

रायपुर   . असल बात news.   23 जुलाई 2026. राज्य में लगभग सभी जिलों में शासकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षक इस समय हड़ताल पर चल ...

Also Read

रायपुर   .

असल बात news.  

23 जुलाई 2026.

राज्य में लगभग सभी जिलों में शासकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षक इस समय हड़ताल पर चल रहे हैं. इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है. स्कूल शिक्षा विभाग ने अब इस बारे में कड़ा निर्णय ले लिया है और हड़तालरत  अतिथि शिक्षकों को अल्टीमेटम दे दिया है. यह हड़ताली शिक्षक आगामी 27 जुलाई तक अध्यापन कार्य पर नहीं लौटे तो उसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर जाएगी. राज्य सरकार की ओर से यह बड़ी चेतावनी है. देखना होगा कि इसमें हड़ताली अतिथि शिक्षकों का क्या निर्णय आता है.

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि शासकीय विद्यालयों में अध्यापन व्यवस्था के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षक विगत दिनों से हड़ताल पर हैं, जिससे नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इससे विद्यार्थियों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जारी निर्देश के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र  के तहत शाला प्रबंध समिति द्वारा नियुक्त हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक संबंधित संस्था में पुनः अध्यापन कार्य पर लौटने के लिए शाला प्रबंध समिति के माध्यम से निर्देशित किया जाए। यदि निर्धारित तिथि तक संबंधित अतिथि शिक्षक कार्य पर वापस नहीं लौटते हैं, तो संदर्भित निर्देशों की कंडिका 7.3 के प्रावधानों के अनुसार उनकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सके।