Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


हितधारकों और आम जनता से परामर्श के लिए अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2026 का प्रारूप आया

    नई दिल्ली  . असल बात news.   भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के परामर्श से तैयार अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक , 2026 के एक प्रारूप को बीसीआई द...

Also Read

 


 नई दिल्ली  .
असल बात news.  

भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) के परामर्श से तैयार अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2026 के एक प्रारूप को बीसीआई द्वारा हितधारकों से परामर्श के लिए प्रस्तुत किया गया है।

भारतीय विधिज्ञ परिषद ने सभी हितधारकों से टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित करने के लिए अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप को 18 जुलाई, 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। विधेयक का प्रारूप https://www.barcouncilofindia.org/home पर देखा जा सकता है।

सभी हितधारकों और आम जनता से अनुरोध है कि यदि अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2026 के प्रारूप पर उनकी कोई टिप्पणियां/सुझाव हों, तो वे उन्हें 31 जुलाई, 2026 (दोपहर 3:00 बजे) तक भारतीय विधिज्ञ परिषद को draftadvact2026bill[at]gmail[dot]com तथा lmpcell-dla[at]nic[dot]in पर भेज दें।

परामर्श प्रक्रिया के दौरान प्राप्त सुझावों का परीक्षण किया जाएगा। विभाग, विधि व्यवसाय की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पारदर्शी, प्रतिभागितापूर्ण और परामर्शात्मक विधायी प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्ध है।