Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वच्छाग्रही सुरक्षित तो गांव सुरक्षित-सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने स्वच्छाग्रहियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश,2 अक्टूबर तक 60 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का लक्ष्य, सभी स्वच्छाग्रहियों को मिलेगी सुरक्षा किट

 कवर्धा,असल बात कवर्धा,। भारत सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रिया...

Also Read

 कवर्धा,असल बात








कवर्धा,। भारत सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी 02 अक्टूबर 2026 तक जिले की 60 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने आज सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयकों तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से जुड़े अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छाग्रही सुरक्षित तो गांव सुरक्षित के मूल मंत्र को अपनाते हुए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला स्वच्छाग्रहियों को अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। बैठक में बताया गया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत घर-घर से चार श्रेणियों गीला, सूखा, लाल (जैव-चिकित्सीय/संक्रमणयुक्त) एवं काला (विशेष/ई-वेस्ट) कचरे का पृथक संग्रहण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में स्वच्छाग्रही सीधे विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों के संपर्क में आती हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान की रीढ़ हमारी महिला स्वच्छाग्रही हैं। यदि हम उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराएंगे तो स्वच्छ कबीरधाम का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। एक स्वच्छाग्रही सुरक्षित रहेगी, तभी पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रहेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक महिला स्वच्छाग्रही को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए। इस किट में दो जोड़ी दस्ताने, तीन मास्क, एक एप्रनध्कोट, एक जोड़ी जूता कवर, टोपी एवं पहचान पत्र, दो जोड़ी साड़ी तथा फावड़ा, बेल्चा सहित आवश्यक कार्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

सीईओ श्री अग्रवाल ने सभी ग्राम पंचायतों को समय-सीमा में गुणवत्ता युक्त आईएसआई मानक के सुरक्षा उपकरणों की खरीदी कर उनका वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा किट वितरण के उपरांत फोटो सहित प्रतिवेदन जिला पंचायत को भेजने तथा सभी स्वच्छाग्रहियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग एवं चार डिब्बा प्रणाली के अंतर्गत लाल डिब्बे में सेनेटरी अपशिष्ट तथा काले डिब्बे में इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट (ई-वेस्ट) के पृथक्करण संबंधी प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन ने सभी सरपंचों, सचिवों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्रहियों को सुरक्षा किट वितरण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

असल बात,न्यूज