Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सरस्वती सायकिल योजना के तहत ग्राम कमेला के 17 छात्राओं को मिली निःशुल्क सायकिल

  कोंडागांव, असल बात News   29 जुलाई 2026  बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकिल योजना क...

Also Read

 





कोंडागांव,

असल बात News 

 29 जुलाई 2026

 बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा संचालित सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत विकासखंड कोंडागांव के ग्राम कमेला स्थित शासकीय हाई स्कूल में मंगलवार को 17 छात्राओं को निःशुल्क सायकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।


इस अवसर पर विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि सरस्वती सायकिल योजना बालिकाओं की नियमित विद्यालयीन उपस्थिति बढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा शिक्षा के प्रति उनकी रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सायकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे वे बिना किसी बाधा के नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा को अपने जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम के दौरान ग्राम कमेला में परमानंद के घर से बदर के घर तक सी.सी. सड़क एवं शेड निर्माण कार्य (लागत ₹5.20 लाख) तथा शासकीय हाई स्कूल कमेला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य (लागत ₹5.00 लाख) का भूमिपूजन भी किया गया। कुल ₹10.20 लाख की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती फागेश्वरी, श्री प्रेम सिंह नाग, श्री सुरेश कुमार देवांगन, श्री सुरेश देवांगन, श्री बालसिंह बघेल, श्री संतोष पात्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उ

पस्थित रहे।