Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नकटी पर सियासत तेज: दीपक बैज बोले—कांग्रेस के साथ भाजपा विधायक भी CM को लिखें पत्र, मंत्री और BJP MLA साधे बैठे हैं चुप्पी

  रायपुर। राजधानी से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार...

Also Read

 रायपुर। राजधानी से लगे नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, नकटी गांव में बनने वाले विधायक कॉलोनी सभी विधायकों को नहीं लेना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस विधायकों ने सीएम को पत्र लिखा है। कांग्रेस के साथ भाजपा विधायकों से भी अपील है कि सीएम को पत्र लिखकर अन्य जगह विधायक कॉलोनी बनाने की मांग रखें। वहीं नकटी गांव में कार्रवाई को लेकर मंत्रियों और भाजपा विधायकों ने चुप्पी साध रखी है।




कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, नकटी गांव में 30-40 साल से लोग रह रहे थे। 29 जून को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर घरों को तोड़ दिया। इनमें 85 पीएम आवास और इंदिरा आवास को भी तोड़ा गया। ग्रामवासी अपने मकान को बचाने के लिए रोते रहे बिलखते रहे, लेकिन प्रशासन ने उनके घर तोड़ दिए। बैज ने कहा, विधायक कॉलोनी बनाने के लिए घरों को तोड़ा गया। क्या सरकार के पास जगह की कमी है? इतना बड़ा नया रायपुर है वहां पर्याप्त जगह है वहां बनाते तो गरीबों के घर नहीं टूटते।