Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अमलेश्वर के लिए बड़ी खबर,सीसी रोड, नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13.26 लाख मंजूर

  *उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी रायपुर   . असल बात news.   16 जुलाई 2026.  दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड ...

Also Read

 


*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद स्वीकृति आदेश जारी

रायपुर   .

असल बात news.  

16 जुलाई 2026. 

दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के अमलेश्वर नगर पालिका को बड़ी सौगात मिली है..नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले के अमलेश्वर नगर पालिका में सीसी रोड, आरसीसी नाली और चबूतरा निर्माण के लिए 13 लाख 26 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने अमलेश्वर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-12 में सीसी रोड के लिए 9 लाख 73 हजार रुपए और शिव मंदिर के बाजू में चबूतरा निर्माण के लिए 2 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-12 में ही आरसीसी नाली के निर्माण के लिए एक लाख 25 हजार रुपए मंजूर किए हैं।