Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अवैध हथियार रखने वाला आरोपी शेख मस्युद्दीन उर्फ बिट्टू व निखिल चंदेल पुलिस की गिरफ्त में

  रायपुर . असल बात news.  रायपुर पुलिस ने  अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शेख मस्युद्दीन उर्फ बिट्टू व निखिल चंदेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस क...

Also Read

 

रायपुर .

असल बात news. 

रायपुर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शेख मस्युद्दीन उर्फ बिट्टू व निखिल चंदेल को गिरफ्तार किया है. पुलिस को आरोपियों के विभिन्न स्थानों पर होने की पुख्ता सूचना मिली थी जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. सूचना मिलते ही  पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अवैध हथियार सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना टिकरापारा में धारा 25, आर्म्स एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन श्री संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटिल के *कड़े निर्देशों के अनुपालन* में शहर में बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु थाना क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध हथियार लेकर घूमने एवं आमजन को आतंकित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  विश्वस्त मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड भाठागांव एवं सरजू बांधा तालाब के पास संजय नगर पर एक युवक अवैध रूप से धारदार लोहे का चाकू अपने पास रखा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में विशेष संयुक्त 02 अलग अलग टीम का गठन कर तत्काल रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर *सूझबूझ एवं साहस का परिचय* देते हुए आरोपी को घेराबंदी कर *कड़ी मशक्कत के बाद* अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर *न्यायिक रिमांड* पर भेजा गया है।

दोनों आरोपियों से एक-एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया है.

*गिरफ्तार आरोपी

01.शेख मसीहुद्दीन उर्फ बिट्टू पिता से रहीम उम्र 26 साल पता इस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद 

02.निखिल चंदेल पिता विनोद चंदेल उम्र 19 साल निवासी सुदामा नगर थाना टिकरापारा रायपुर 

इस  कार्रवाई में थाना टिकरापारा पुलिस टीम की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।