दुर्ग,भिलाई . असल बात news. मोहन नगर थाना क्षेत्र में जमीन के लेन -देन के पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला कर देने के पांच आरोपियों को ...
दुर्ग,भिलाई .
असल बात news.
मोहन नगर थाना क्षेत्र में जमीन के लेन -देन के पुराने विवाद के चलते जानलेवा हमला कर देने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोप है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया.आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा धारदार हथियार को जप्त कर लिया है.प्रकरण के दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है.
प्रकरण के बारे में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जुलाई को दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रार्थी विनय कुमार सिंह अपने जीजा नरेंद्र सिंह एवं साथी रूपेश यादव के साथ देवभूमि लेआउट स्थित कार्यालय में जमीन की खरीदी-बिक्री के हिसाब-किताब के संबंध में पहुंचा था। वहां पूर्व से मौजूद आरोपियों ने विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से प्रार्थी पक्ष पर हमला कर दिया। आरोपी विजय मेनन एवं उसके साथियों द्वारा धारदार हथियार तथा हाथ-मुक्कों से किए गए हमले में नरेंद्र सिंह सहित अन्य व्यक्तियों को गंभीर चोटें आईं, जिससे नरेंद्र सिंह बेहोश होकर गिर गया ।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं धारदार हथियार जप्त किया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में पूर्व नियोजित षड्यंत्र एवं सामूहिक अपराध से संबंधित साक्ष्य प्राप्त होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 109, 115(2), 296, 351(3), 61(2) एवं 111 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
जमीन की खरीदी-बिक्री के लेन-देन एवं हिसाब-किताब को लेकर चल रहे पुराने विवाद के कारण आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी पक्ष को देवभूमि लेआउट कार्यालय बुलाया तथा एकत्रित होकर धारदार हथियार एवं हाथ-मुक्कों से जानलेवा हमला किया।
आरोपी का नाम
1. विक्की सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी सुपेला, भिलाई
2. रंजीत कुमार सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी हुडको, भिलाई
3. रोशन लाल साहू, उम्र 44 वर्ष, निवासी गौरा चौक, थाना मोहन नगर, दुर्ग
4. पप्पू कुमार सिंह, उम्र 39 वर्ष, निवासी सेक्टर-7, भिलाई।
5. विजय मेनन, उम्र 40 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।
जप्त सामग्री
1. 01 नग धारदार हथियार।
2. 01 नग कार क्रमांक CG 07 CP 6008।
3. 01 नग मोटरसाइकिल
उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ की त्वरित, प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही से घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं धारदार हथियार जप्त किए गए। प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


