Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेवानिवृत्ति के दिन ही 04 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

कोण्डागांव,  असल बात News 31 जुलाई 2026  जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माह जुलाई में सेवानिवृत्त हुए 04 शासकीय कर्मचारियों को ...

Also Read



कोण्डागांव, 

असल बात News

31 जुलाई 2026

 जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माह जुलाई में सेवानिवृत्त हुए 04 शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।


जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए सेवानिवृत्ति के दिन ही संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश जारी किए गए।


सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में शिक्षा विभाग के प्रधानपाठक श्री जयचंद राणा, प्रधानपाठक श्री तिलूचंद चादव, व्याख्याता श्री कमलकांत पटेल तथा सहायक वर्ग-2 श्रीमती राजबाई ध्रुव शामिल हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री रजनीश पटेल, श्री निर्मल शार्दुल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।