*ब्रह्माकुमारीज़, राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन,(RE&RF) के सुरक्षा प्रभाग का आयोजन कल... भिलाई . असल बात news. 08 जून, 2026. प...
*ब्रह्माकुमारीज़, राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन,(RE&RF) के सुरक्षा प्रभाग का आयोजन कल...
भिलाई .
असल बात news.
08 जून, 2026.
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तथा राजयोगा एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन(RE&RF) के सुरक्षा प्रभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सुरक्षा बलों के मनोबल में वृद्घि करने तथा तनाव मुक्ति हेतु स्व सशक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण (Self Empowerment to Nation Empowerment) विशेष अभियान का शुभारम्भ नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर में पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, सीआईएसएफ के कमाण्डेन्ट मनिन्दर सिंह, बीएसएफ के कमाण्डेन्ट एस.आर. खान, इन्दौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी,भिलाई सेवा केंद्रों की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी द्वारा किया गया।
इसी कड़ी में कल 9 जून मंगलवार शिक्षा एवं इस्पात नगरी भिलाई मिनी इंडिया में स्व-सशक्तिकरण से राष्ट्र का सशक्तिकरण (Self Empowerment to Nation Empowerment) के अंतर्गत राष्ट्र के प्रति समर्पण,सकारात्मक जीवन प्रबंधन,राजयोग मेडिटेशन द्वारा मानसिक द्वंद्व तनाव से मुक्ति विषयों पर सेवानिवृत्त कर्नल बी. सी. सती,रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के ज्वाइन्ट डायरेक्टर कैप्टन शिव सिंह,लाईफ कोच एवं मोटिवेशनल ट्रेनर ई.वी. स्वामीनाथन द्वारा सारगर्भित व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम विभिन्न सुरक्षा और शैक्षणिक संस्थानों में रहेंगे।
ज्ञात हो कि सेवानिवृत्त कर्नल बी. सी. सती जी ने कारगिल युद्ध के दौरान दुर्गम पहाड़ियों में राजयोग मेडिटेशन द्वारा देश की सुरक्षा सर्वोपरी भावना से स्वयं तथा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया था। अपने अनुभवों से सबको लाभान्वित करेंगे।
वर्तमान में राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (RE&RF) की सुरक्षा प्रभाग (सिक्यूरिटी विंग) समय-समय पर विभिन्न अभियानों के द्वारा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अपनी सेवाएं दे रहा है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


