Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


एनीकट में तैरता मिला अज्ञात शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही . छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोन नदी के एनीकट के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव बरमाद हुआ है. ग्राम...

Also Read

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोन नदी के एनीकट के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात शव बरमाद हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. चेहरे पर खून फैला हुआ हैं. मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, हालांकि सीने पर जय श्री राम का गोदना है. पूरा मामला मरवाही थाना इलाके का है.



जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सोन नदी में बने एनीकट किनारे एक शव तैरता हुआ मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद मरवाही पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया. 

प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है. हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. पुलिस को शव के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य सामान नहीं मिला है, जिससे तत्काल उसकी शिनाख्त हो सके. मृतक के सीने पर गोदना बना हुआ है, जिस पर “जय श्री राम” लिखा हुआ है. 


पीएम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. थाना प्रभारी मरवाही ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो या कोई मृतक की पहचान के संबंध में सूचना दे सकता हो, तो वह तत्काल मरवाही थाना या जिला पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करे.