रायपुर,जगदलपुर . असल बात news. राज्य शासन के द्वारा आज एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ वन विभाग में उच्च स्तर पर व्यापक फेरबदल कर दिया गया है. इ...
रायपुर,जगदलपुर .
असल बात news.
राज्य शासन के द्वारा आज एक आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ वन विभाग में उच्च स्तर पर व्यापक फेरबदल कर दिया गया है. इसमें मुख्य वन संरक्षक प्रादेशिक कांकेर भारतीय वन सेवा के अधिकारी श्री राजेश कुमार चंदेले को मुख्य वन संरक्षक समन्वय कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरण्य भवन नया रायपुर में पदस्थ कर दिया गया है.वहीं मुख्य वन संरक्षक प्रादेशिक जगदलपुर श्री आलोक कुमार तिवारी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन विकास आईटी कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरण्य भवन नया रायपुर में पदस्थ कर दिया गया है. मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना बिलासपुर रामावतार दुबे को क्षेत्रीय महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य वन में विकास निगम नया रायपुर बना दिया गया है.
राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार वन संरक्षक विवेकानंद झा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक प्रादेशिक कांकेर बनाया गया है. वन उप संरक्षक रोकड़ लक्ष्मण सिंह प्रभारी वन संरक्षक कार्य योजना मंडल बिलासपुर, प्रभारी मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव श्रीमती स्टाइलो मंडावी वर्तमान कर्तव्य के साथ प्रभारी मुख्य वन संरक्षक प्रादेशिक जगदलपुर का अतिरिक्त प्रभार और प्रभारी अपर निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान श्रीमती निर्मला खेस्स को जिला वन अधिकारी अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.



"
"
" alt="" />
" alt="" />


