Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने थाना पिपरिया का किया औचक निरीक्षण

असल बात,न्यूज पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने आज थाना पिपरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना पर...

Also Read
असल बात,न्यूज



पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने आज थाना पिपरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्य, लंबित अपराधों एवं शिकायतों की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही पुलिस सेवाओं का भी अवलोकन किया।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी श्री नितिन तिवारी एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने लंबित अपराधों एवं शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने, गंभीर अपराधों में प्रभावी विवेचना करने तथा फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त एवं संवेदनशील स्थानों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने असामाजिक तत्वों, अवैध गतिविधियों तथा नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सघन कार्रवाई करने को कहा। साथ ही यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं दुर्घटना नियंत्रण के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी होनी चाहिए। थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक की शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में उसका निराकरण किया जाए। महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं कमजोर वर्गों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने तथा पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, शस्त्रों के रखरखाव, मालखाना प्रबंधन तथा पुलिस बल के अनुशासन एवं कार्यकुशलता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही तथा बेहतर पुलिसिंग के माध्यम से आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ करने पर बल दिया।

असल बात,न्यूज