Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जनता की हर समस्या का होगा समाधान, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश : विधायक देवेंद्र यादव

भिलाई,असल बात भिलाईनगर। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जनसंपर्क और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज सेक्टर-5 स्थित विधायक कार्य...

Also Read

भिलाई,असल बात





भिलाईनगर। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जनसंपर्क और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज सेक्टर-5 स्थित विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं।


भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, बिजली, सड़क, नाली, जल निकासी सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। गर्मी के मौसम में पर्याप्त पेयजल नहीं मिलने, कई क्षेत्रों में नलों से नियमित पानी आपूर्ति नहीं होने तथा बार-बार बिजली कटौती की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। लोगों ने बिजली बिलों में वृद्धि और लगातार हो रही विद्युत बाधित आपूर्ति को लेकर भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।


विधायक देवेंद्र यादव ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने तथा जनता को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।


इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी जिम्मेदारी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जा रहा है।


विधायक ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जनभेंट कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों ने विधायक द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित पहल करने पर संतोष व्यक्त किया।

असल बात,न्यूज