Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्यूटी पार्लर-मनिहारी दुकान आग की चपेट में, धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

  सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण ...

Also Read

 सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई।




जानकारी के मुताबिक,मेन रोड प्रेमनगर में स्थित प्रिंसी ब्यूटी पार्लर एंव मनिहारी दुकान में यह आग लगी है। बताया जा रहा है कि बच्चों के पूजा करने के दौरान यह आग लगी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका है।