Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Breaking,चालू शैक्षणिक सत्र में भी,सेवानिवृत्त हो जाने वाले शिक्षक,इच्छुक होने पर सत्र के अंत तक दे सकेंगे अपनी सेवाएं

शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश रायपुर  . असल बात news.   30 जून 2026 . इस साल सेवानिवृत्त हो ...

Also Read


शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

रायपुर  .

असल बात news.  

30 जून 2026.

इस साल सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. जो शिक्षक, इस शैक्षणिक सत्र में सेवानिवृत हो जाएंगे, उन्हें उनकी इच्छा पर शैक्षणिक कार्य के लिए पुन:नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी. राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज इस संबंध में प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है.

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।असल में राज्य में 16 जून से शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है. इस सत्र में, ढेर सारे शिक्षको की सेवानिवृत्ति भी है. बीच सत्र में शिक्षकों के सेवानिवृत हो जाने से स्कूलों में उस विषय के शिक्षकों की कमी हो जाती है. इसे देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों को इस शैक्षणिक सत्र के अंत पुन:नियुक्ति  पर रखने का आदेश जारी कर दिया है.

 मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित किया गया है कि पुनर्नियुक्ति संबंधी जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पात्र शिक्षकों को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की आवश्यक कार्यवाही अपने स्तर पर शीघ्र सुनिश्चित करें। शासन के इस निर्णय से शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था की निरंतरता बनी रहेगी तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो सकेगी।