Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कुर्मी समाज, छत्तीसगढ़ में, पाटेश्वर धाम को, समाज के धाम के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव लाएगा - सांसद विजय बघेल

  डौडीलोहारा,बालोद  असल बात news. बालोद जिले की  डौडीलोहारा तहसील के पाटेश्वर धाम में मनवा कुर्मी समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें ...

Also Read

 


















डौडीलोहारा,बालोद 
असल बात news.

बालोद जिले की डौडीलोहारा तहसील के पाटेश्वर धाम में मनवा कुर्मी समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें प्रदेश भर के समाज के लोग शामिल हुए.सम्मेलन में पाटेश्वर धाम में कौशल्या माता के मंदिर के शीघ्र निर्माण के विकास के साथ समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.इस अवसर पर कुर्मी समाज के द्वारा पाटेश्वर धाम को,समाज के धाम के रूप में विकसित करने का अपनी आगामी बैठक में  प्रस्ताव लाने के बारे में भी चर्चा की. अनेक लोगों ने अपनी अगली बैठक में इसका प्रस्ताव लाने की बात कही. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद विजय बघेल ने कहा कि कुर्मि समाज का आध्यात्मिक बेटा महाराज बालकदास जी,कौशल्या धाम पाटेश्वर धाम को विकसित करने के मार्ग पर चल पड़े हैं.यह हम सबके लिए गर्व की बात है.उन्होंने भी कहा कि पाटेश्वर धाम को समाज समाज के धाम के रूप में विकसित करने का  अगली बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा और इसे पारित करने पर विचार किया जाएगा.

इस अवसर पर मंच से बोलते हुए महा त्यागी बाबा बालकदास बालयोगेश्वर महाराज जिन्होंने कौशल्या माता के मंदिर का निर्माण पूर्ण नहीं होने तक व्रत रखने का संकल्प किया है ने कहा कि उनका जन्म भी कुर्मी समाज में हुआ है.हमारे आराध्य भगवान श्री राम जी की पूजा तो तीनों लोकों में होती है पर भगवान को जन्म देने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी राजरानी मां कौशल्या का भव्य विशाल धाम आज तक कहीं नहीं बन सका है.वर्ष 2005 से श्री जामडी पाटेश्वर धाम आश्रम बालोद में यह विशाल कौशल्या धाम निर्मित किया जा रहा है. आगामी दिसंबर महीने तक विभिन्न संघर्षों के साथ इस मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा.