Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


"संवाद से समाधान, अनुशासन से सशक्त संगठन" : पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह की अभिनव पहल, प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होता है विशेष "ओ.आर. संवाद"

कवर्धा,असल बात कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता तथा अधिकारी-कर्मचारियों के कल्या...

Also Read

कवर्धा,असल बात





कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता तथा अधिकारी-कर्मचारियों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक शुक्रवार को विशेष रूप से "ओ.आर. संवाद" दिवस निर्धारित किया गया है। इस दौरान ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी, जो अपनी व्यक्तिगत अथवा विभागीय समस्याओं के निराकरण, पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार संबंधी सुझाव अथवा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर पुलिस अधीक्षक से सीधे चर्चा करना चाहते हैं, उन्हें रक्षित निरीक्षक द्वारा क्रमवार तरीके से पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। 


पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित एवं व्यवहारिक निराकरण सुनिश्चित किया जाता है, जिससे विभागीय कार्यकुशलता के साथ-साथ अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल भी मजबूत हो सके। 


इसी प्रकार ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी, जो बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित हो जाते हैं, स्वीकृत अवकाश उपरांत विलंब से उपस्थित होते हैं, कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करते हैं, उन्हें "ओ.आर." के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। प्रकरण की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित कर्मियों को अंतिम चेतावनी प्रदान करने अथवा नियमानुसार विभागीय दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाते हैं। 


इस व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस विभाग में अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना, अधिकारी-कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं का संवेदनशीलतापूर्वक समाधान करना तथा विभाग की छवि को प्रभावित करने वाले अनुशासनहीन कृत्यों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्रमबद्ध रूप से पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कराया गया।

असल बात,न्यूज