Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कलयुगी बेटे की करतूत, घरेलू झगड़े में मां की पीट-पीटकर हत्या

  सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्...

Also Read

 सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेटे ने घरेलू विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पढ़िए पूरी खबर

यह घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान तिहारिन बाई के रूप में हुई है, जो कि भेड़िकोना गांव की रहने वाली थी। पड़ोसियों ने बताया कि रात में मां और बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। देखते ही देखते विवाद ने खूनी रूप ले लिया और उसने अपनी मां की बुरी पिटाई कर दी। इस पिटाई में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई।




पुलिस की हिरासत में आरोपी

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने मौके से आरोपी बेटे को भी हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ जारी है।