Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


'सांसद-विधायक निधि के काम कमीशन पर बिक रहे'! कंप्यूटर ऑपरेटर के दावे से मचा बवाल

  गरियाबंद। सांसद-विधायक मद के काम कमीशन में बिक रहे हैं. यह बात कोई और का नहीं बल्कि सहकारी समिति में काम करने वाले कम्यूटर ऑपरेटर कर रहा ...

Also Read

 गरियाबंद। सांसद-विधायक मद के काम कमीशन में बिक रहे हैं. यह बात कोई और का नहीं बल्कि सहकारी समिति में काम करने वाले कम्यूटर ऑपरेटर कर रहा है, जिसकी पत्रकार के साथ हुई बातचीत के वायरल होने के बाद ऊपर से लेकर नीचे तक खलबली मची हुई है.

दरअसल, लाटापारा सहकारी समिति के ऑपरेटर दिनेश कुमार यदु ने यह दावा किसी और को नहीं बल्कि कोसुमकानी पंचायत में पंचायत विकास मद के कार्य को लेकर प्रकाशित एक खबर के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान किया है.




कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि देवभोग ब्लॉक में सांसद-विधायक मद के काम कमीशन में मिल रहा है. उक्त मद से 3 करोड़ से ज्यादा के काम का कार्य देवभोग ब्लॉक में चल रहे हैं.

कंप्यूटर ऑपरेटर ने बेबाकी से बताया कि कमीशन के जरिए बड़े और प्रभावी लोग आसानी से काम हासिल कर ले रहे हैं, वहीं कमीशन की भरपाई कामों की गुणवत्ता को नजरअंदाज कर रहे हैं. इस दावे के साथ पंचायत के विकास मद के कामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.