भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस एव...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवको, राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटस एवं बी.ए. के छात्रों द्वारा महाविद्यालय परिसर से हुडको होते हुए सेक्टर पांच तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी श्री गोल्डी सिंह राजपूत ने रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कार्बन उत्सर्जन कम करने हेतु साइकिल के उपयोग को प्रोत्साहन, छात्रों में शारीरिक सक्रियता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदूषण मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
रैली का शुभारंभ प्रातः नौ बजे महाविद्यालय मुख्य द्वार से हुआ, इसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवको, कैडेट, छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ शामिल हुए। रैली में विद्यार्थियों ने “साइकिल चलाओ, प्रदूषण मिटाओ”, “स्वस्थ रहो, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया।
डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिशा शर्मा, निदेशक, श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर हुडको ने कहा, "महाविद्यालय का लक्ष्य केवल अकादमिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का विकास भी है। यह साइकिल रैली स्वस्थ जीवनशैली और कार्बन उत्सर्जन में कमी का एक सशक्त संदेश देगी। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और यातायात की समस्या का समाधान साइकिल जैसे सरल और प्रभावी साधन में छिपा है। हमारे छात्रों ने जो जागरूकता दिखाई है, वह प्रशंसनीय है।
प्राचार्या डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा, "यह साइकिल रैली हमारे छात्रों की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक दायित्व का भाव जगाते हैं। महाविद्यालय हमेशा ऐसी सकारात्मक पहलों को प्रोत्साहित करेगा।"
रैली में शामिल बी.ए. के छात्रा अपेक्षा राजपूत ने कहा की साइकल चलाने से हमारे अन्दर स्फूर्ति का संचार हुआ एवं डीजल पेट्रोल के धुंए से निजात मिली, चंचल साहू ने सभी लोगो से आह्वान किया की आसपास की दुरी साइकल से तय करे इससे हमारा शारीरिक व्यायाम होता है एवं हम वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते है, मनीष सिंहा एवं करन दीप ने कहा की शारीरिक रूप से सक्रिय रहने और पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाने के लिए हम नियमित साइकल चलाने का संकल्प लेते है रैली में शामिल सभी लोगो ने संकल्प लिया की हम नियमित रूप से साइकल चलाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे



"
"
" alt="" />
" alt="" />


